दसवे दिन भी लूट व चोरी की घटना में पुलिस खाली हाथ, हवा में चला रही तीर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। रात के अंधेरे में सटीक निशाने पर गोली मारने वाली पुलिस लूट की घटना का पर्दाफाश दसवे दिन भी नहीं कर पाई है। जबकि घटना के पर्दाफाश के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ने चार टीमें गठित किया था। सूत्र बताते हैं घटना के खुलासा की तरफ कम पुलिस वसूली करने में जुट गई है संदिग्धों को उठाकर पूछताछ के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूलने में जुटी है।


मिली जानकारी के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेनपुर चौराहे पर वयम जन सेवा केंद्र के संचालक सतेंद्र तिवारी से दुकान में घुसकर असलहे से लैस मास्क पहने दो अज्ञात लुटेरों ने बीते 4 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे फिल्मी अंदाज में लूट की घटना को अंजाम देकर फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए चनहा चौराहे की तरफ फरार हो गए थे। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।


साथ ही उसी रात थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी दुर्गा प्रसाद पाठक के घर में अज्ञात चोरों ने बाउंड्री को पार कर उनके छत पर पहुंच गए। छत के आंगन में लगे तीलियों को काटकर घर के अंदर प्रवेश कर अंदर के कमरों का ताला तोड़ने के बाद चोरों ने अलमारी तथा अन्य बक्सों में रखे लाखों के जेवरात पर कर दिए थे।
पुलिस दोनों ही मामले में अभी खाली हाथ है केवल हवा में तीर चला रही है आरोपियों से अभी कोसों दूर चल रही है।लूट की घटना में पुलिस अयोध्या जनपद की गलियों में खाक कई दिनों से छान रही है।


उधर घटना का खुलासा न होने से बाजार वासियों में भय का माहौल व्याप्त है। लूट की घटना के दौरान चौराहे पर पुलिस तैनात नहीं थी अगर पुलिस तैनात रही होती तो शायद इतनी बड़ी वारदात नहीं हो पाती।
वहीं सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा से जब इस विषय पर टेलिफोनिक वार्ता किया गया तो उनके द्वारा बताया गया लगातार टीमें काम कर रही हैं जल्द ही घटना का पर्दाफास किया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *