होमगार्ड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। होमगार्ड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर अमरूद के पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार
जैतपुर थाना में तैनात होमगार्ड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के सामने अमरूद के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक के पास से एक सुसाइड भी मिला जिसमें लिखा था घरवालों का कोई दोष नहीं है उन्हें परेशान न करें। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि सुसाइड नोट मिलने के बाद भी पुलिस होमगार्ड की मौत के कारणों की गहनता से छानबीन कर रही है।

जैतपुर थाना क्षेत्र के मढवरपुर मुस्तफाबाद निवासी अरविंद यादव 46 वर्ष जैतपुर थाना में होमगार्ड के पद पर तैनात था। रविवार की रात दस बजे के करीब अरविंद यादव का शव उसके घर के सामने सूखे अमरूद के पेड़ से रस्सियों के सहारे लटका मिला जिसे देख गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रात में ही कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस को मृतक के जेब से एक मोटे चार्ट नुमा कागज पर सुसाइड नोट लिखा मिला जिसमें लिखा था कि मेरे परिवारवालों का कोई दोष नहीं है इन्हें परेशान न करें।होमगार्ड की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रात के ही शुरुवाती हिस्से में घर के सामने होमगार्ड की लटकती लाश मिलने को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सुसाइड नोट मिलने के बावजूद पुलिस होमगार्ड के मौत के कारणों के हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है। एसओ वंदना अग्रहरि ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। उधर होमगार्ड की असमय मौत से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र हैं जिसमें से एक बेटा कोलकाता रहता है जब कि दूसरा पुत्र राजू 25 वर्ष घर पर ही रहता है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *