बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी के निमित्त भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता और संगोष्ठी कार्यक्रम जिला संयोजक जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद के संयोजन एवं जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव के संचालन में भाजपा एवं अनुसूचित मोर्चा जिला पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष,निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष गणों की बैठक सम्पन्न हुई।


बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि कोई भी मौसम,कोई भी स्थिति समाज और भाजपा के कार्य – कार्यक्रमों को करने में भाजपा कार्यकर्ता की दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रभावित नहीं कर सकती है। कहा कि भाजपा बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर के सम्मान में देश भर में विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कहा कि विपक्षी दलों के पास जनहित और देश हित की कोई नीति नही है।

अनर्गल बयान बाजी उनकी नीति बन चुकी है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार ने बाबा साहब के जन्म स्थली से लेकर उनके शिक्षा,दीक्षा के भूमि को पंच तीर्थ के रूप में विकसित कर ऐतिहासिक कार्य किया है। भाजपा की सर्व समाज के कल्याण की नीतियों से बड़ी संख्या में प्रत्येक समाज के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए आवश्यक है। राम मंदिर निर्माण,तीन तलाक पर रोक,वक्फ बोर्ड में संशोधन जैसे ऐतिहासिक कार्य केंद्र सरकार ने किया है।


निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी व पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि देश वासियों और देश हित में भाजपा अनेकों कार्य कर रही है।उन्होंने एक देश एक चुनाव को देश वासियों के हितकारी बताया।
गोष्ठी संयोजक जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि डॉ अंबेडकर सम्मान गोष्ठी में दलित समाज के हर क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों की सहभागिता हो ऐसी योजना रचना बनकर मण्डल से लोगों को लाना चाहिए। संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया।


बैठक में मुख्य रूप से कटेहरी विधायक धर्म राज निषाद,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,सुनील पासवान,शिव पूजन राजभर,सुग्रीव कन्नौजिया,सुरेश गुप्ता,मण्डल अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल,गौरव श्रीवास्तव,अरविंद उपाध्याय,अरविंद सिंह डिंपू,शशि द्विवेदी,विनय सिंह,सूर्यकांत वर्मा,अमरजीत वर्मा,आनंद श्रीवास्तव,राम आशीष,सर्वेश सिंह, संदीप गुप्ता,सरिता निषाद आदि शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *