पंचायत भवन की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर सभासद ने सौंपा पत्र

Spread the love

अंबेडकरनगर। पंचायत भवन की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने के संबंध में सभासद ने अकबरपुर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र सौपा है।
गोविंद गणेशपुर के सभासद कंचन वर्मा का आरोप है कि बैरमपुर बरवा में प्राइमरी स्कूल के बगल गाटा संख्या 448 पंचायत भवन के नाम से दर्ज है। इसी पंचायत भवन की जमीन पर उर्मिला देवी पत्नी राधेश्याम निवासी बैरमपुर बरवा अकबरपुर के द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है।

लेखपाल के द्वारा दो बार पैमाइश की जा चुकी है। जिसमें निशान देही भी की गई थी अवैध कब्जा कर्ता द्वारा बार-बार उखाड़ दिया जा रहा है और जबरन निर्माण करने लगता है। सभासद ने अवैध कब्जा कर्ता पर उचित कार्रवाई करने व पंचायत भवन की जमीन सुरक्षित कराने की मांग की है। अब यह देखना होगा की अकबरपुर नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार पंचायत भवन की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाने में कितना ठोस कदम उठाते है या फिर अवैध कब्जेदार के द्वारा कब्जा किया जाता रहेगा।


Spread the love

Related Posts

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *