धरियामऊ लेंटर हादसा: डॉ. आशीष तिवारी ने निभाया वादा, तीनों दिवंगत मजदूरों के नाम से बनेंगे पक्के आवास

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

लंभुआ (सुल्तानपुर) में पीड़ित परिवारों के लिए निजी व्यय से शुरू कराया निर्माण कार्यसुल्तानपुर। लंभुआ विकासखंड के राजस्व गांव धरियामऊ में कुछ माह पूर्व हुए दर्दनाक लेंटर हादसे के पीड़ित परिवारों से किया गया वादा आखिरकार पूरा होने की दिशा में बढ़ गया है। डॉ. आशीष तिवारी, संस्थापक अध्यक्ष सेवार्थम फाउंडेशन एवं निषाद पार्टी के वरिष्ठ नेता, रविवार को अर्जुनपुर गांव पहुंचकर तीनों दिवंगत मजदूरों के नाम से बनने वाले पक्के आवास का विधिवत भूमिपूजन कराया।

ज्ञात हो कि धरियामऊ में नए मकान का लेंटर डालते समय अचानक बल्ली खिसकने से पूरा ढांचा भरभराकर गिर गया था। हादसे में अर्जुनपुर निवासी दो सगे भाई स्व. आनंद सरोज और स्व. विक्रम सरोज (पुत्र गिरिजा प्रसाद) तथा स्व. हिमांशु सरोज (पुत्र हरिचरण सरोज) की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।हादसे की सूचना मिलते ही डॉ. तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई और मृतक परिवारों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई थी।

साथ ही मीडिया के समक्ष घोषणा की थी कि तीनों मजदूरों के नाम से अलग-अलग आवास अपने निजी खर्च से बनवाएंगे।रविवार को किए गए भूमिपूजन के साथ ही निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया। इस अवसर पर डॉ. तिवारी ने कहा कि सेवार्थम फाउंडेशन सदैव जरूरतमंद और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी समाज सेवा का यह संकल्प जारी रहेगा। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराकर उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और फाउंडेशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। पीड़ित परिवारों ने भावुक होकर डॉ. तिवारी का आभार व्यक्त किया और कहा कि कठिन समय में मिला यह सहयोग उनके लिए संबल साबित हुआ है।धरियामऊ लेंटर हादसे के पीड़ित परिवारों से किया गया वादा पूरा होने से क्षेत्र में संतोष और विश्वास का माहौल देखा गया।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *