अयोध्या में ‘बालाजी मेगा मार्ट’ का भव्य शुभारंभ

Spread the love

क्षेत्रवासियों में दिखा खासा उत्साहदेवकली-साकेत पुरी क्षेत्र को मिली आधुनिक खरीदारी सुविधा

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। देवकली, साकेत पुरी के समीप साकेत निलयम के सामने ‘बालाजी मेगा मार्ट’ का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी ने फीता काटकर मेगा मार्ट का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठान स्थानीय लोगों को एक ही छत के नीचे बेहतर और सुलभ खरीदारी की सुविधा प्रदान करते हैं। साथ ही, इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।मेगा मार्ट में दैनिक उपयोग की वस्तुएं, किराना सामान, घरेलू उत्पाद, कॉस्मेटिक्स तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। अब आसपास के लोगों को अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए दूर बाजारों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष छूट और आकर्षक ऑफर भी घोषित किए गए, जिनका लाभ लेने के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के अंत में प्रबंधन समिति ने सभी अतिथियों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि ‘बालाजी मेगा मार्ट’ न केवल सुविधाजनक खरीदारी का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *