होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

महिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है। शासन के निर्देश के बाद सभी एंबुलेंस इकाइयों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

आपातकालीन स्थिति में नागरिक 108 नंबर डायल कर तत्काल एंबुलेंस सेवा प्राप्त कर सकते हैं। कॉल मिलते ही नजदीकी एंबुलेंस कुछ ही मिनटों में सहायता के लिए रवाना की जाएगी।24 घंटे निर्बाध सेवा रहेगी जारी108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद ताबिश ने बताया कि होली के मद्देनज़र विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान 24×7 निर्बाध एंबुलेंस सेवा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।त्योहार के दौरान एंबुलेंस को चिन्हित विशेष स्थलों, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं प्रमुख थानों के आसपास तैनात किया जाएगा, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को न्यूनतम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सके। सभी एंबुलेंस में प्रशिक्षित स्टाफ, ऑक्सीजन, आवश्यक दवाएं और अन्य जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध रहेंगे।

हर प्रकार की आपात स्थिति में मिलेगी मददसड़क दुर्घटना, आग या जलने की घटना, हृदय रोग, सांस संबंधी समस्या, लिवर, किडनी, पेट दर्द, त्वचा रोग अथवा किसी भी अन्य आपात स्थिति में 108 नंबर पर सूचना देकर निशुल्क एंबुलेंस सेवा ली जा सकती है।गर्भवती महिलाओं व शिशुओं के लिए 102 सेवागर्भवती महिलाओं तथा दो वर्ष तक के बच्चों के लिए 102 एंबुलेंस सेवा भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

प्रदेश में 108 सेवा की लगभग 2200 तथा 102 सेवा की 2270 एंबुलेंस निरंतर संचालित हैं।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित यह सेवा पूर्णतः नि:शुल्क है। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर बिना संकोच 108 या 102 पर कॉल कर त्वरित चिकित्सा सहायता प्राप्त करें।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *