बजबजाती नालियां दे रही बीमारियों को दावत, जिम्मेदार बेखबर

Spread the love

अंबेडकरनगर। जिले के विकासखंड कटेहरी अंतर्गत ग्राम सभा
औरंग नगर के पहितीपुर बाजार में विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। साफ सफाई से लेकर जलनिकासी तक की व्यवस्था बदहाल है। मोहल्ले की बजबजाती नालियां व जगह जगह फैली गंदगी स्वच्छ भारत अभियान को आइना दिखा रही है। सफाई कर्मचारी की लापरवाही से मोहल्ले की नियमित साफ सफाई नहीं हो पा रही है। मोहल्ले के सफाई व्यवस्था को उपेक्षा का ग्रहण लगा हुआ है। पहितीपुर बाजार में नाली खुली है और सफाई न होने से कचरा पटा हुआ है। यहां नाली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। मोहल्ले में फैली गंदगी से संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं और मच्छरों का भी प्रकोप बना हुआ है। लेकिन जिम्मेदारों की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों का कहना है की यहां साफ सफाई बद से बत्तर हो चुकी है।

बजबजाती नालियों से आती है दुर्गन्ध

जलनिकासी की व्यवस्था के लिए मोहल्ले में नाली का निर्माण तो है। वह भी टूटी फूटी लेकिन उन नालियों की नियमित साफ सफाई नहीं हो पा रही है। लोगों को कहना है कि अपने के दरवाजे के सामने बजबजाती नालियों को खुद ही साफ करते हैं तब वह साफ होती है सफाई कर्मचारी तीन-तीन महीने तक नहीं आता है अगर आता भी है तो कहीं-कहीं दूर दराज साफ करके चला जाता है ढंग से नाली की साफ सफाई नहीं करता है तो आदमी को खुद ही अपने दरवाजे के सामने की नालियों को साफ करना पड़ता है अगर वह नहीं साफ करता है तो नाली बजबजाती रहती है। नाली में कचरा पटा होने के कारण पानी इधर उधर फैलता रहता है।

वहीं कहीं कहीं नाली पर ढक्कन नहीं रखे हुए हैं। इससे काफी दुर्गन्ध आती है और सांस लेना भी मुहाल रहता है। कुछ स्थानों पर नाली पर ढक्कन तो पहले रखे थे। लेकिन अब ढक्कन टूटकर गायब हो चुके हैं। लेकिन जिम्मेदारों ने दोबारा ढक्कन नहीं बनवाए हैं। इससे गंदगी फैलने के साथ ही मच्छरों के प्रकोप से यहां संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *