महाविद्यालय में दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधि विधान से हुआ शुभारंभ

Spread the love

अम्बेडकरनगर। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो शेफाली सिंह ने परंपरा- 2025 का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शेफाली सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष महत्व रहा है। इस तरह के आयोजन न केवल परंपराओं, रीति-रिवाज व मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह देश-समाज की संस्कृति को जीवित रखने के साथ प्रगाढ़ता भी देते हैं। इनके प्रति लगाव के लिए स्कूली शिक्षा से ही प्रेरित किया जाता है। शादी-समारोह हों या धार्मिक व अन्य उत्सव के आयोजन। संगीत की ध्वनि कानों में सुनाई पड़ते ही हर किसी के कदम थिरकने लग जाते हैं। परंपरा 2025 के तहत आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत मेहंदी, रंगोली एकल एकल गायन समूह गायन एकल नृत्य तथा समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन विभिन्न कार्यक्रमों में द्वितीय दिवस में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता में मुबशरा खातून एकता वर्मा तथा शिवांगी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रंगोली प्रतियोगिता के अंतर्गत समूह एक पारुल यादव अंजू पटेल संध्या गुप्ता ने प्रथम स्थान तथा समूह दो को द्वितीय स्थान, समूह तीन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी क्रम में एकल गायन के अंतर्गत आस्था उपाध्याय किशवर फातमा तथा डाली विश्वकर्मा ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार समूह गायन में प्रतिमा दुबे समूह ने प्रथम स्थान तथा रागिनी शर्मा समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार एकल नृत्य में मुस्कान तिवारी प्रिया मोदनवाल तथा साक्षी मिश्रा एवं संगम ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसी क्रम में समूह नृत्य में मुस्कान समूह ने प्रथम स्थान तथा साक्षी समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का संचालन संगीता तथा धन्यवाद ज्ञापन अरुणिमा कल्चरल क्लब की संयोजक डॉ. सीमा यादव ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, प्रो. सुधा, प्रो अरुण कांत गौतम, डॉ नंदन सिंह, डॉ रवीन्द्र वर्मा, डॉ मनोज गुप्ता, डॉ महेंद्र यादव, डॉ राजेश कुमार यादव, डॉ सुनीता सिंह, सीता पांडेय , डॉ अनूप पांडेय , कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, डॉ सतीश उपाध्याय, वालेंतिना प्रिया एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *