ट्रस्ट के संस्थापक ने पत्नी की पुण्यतिथि पर गरीब महिलाओं को बांटे सिलाई मशीन

Spread the love

अंबेडकरनगर।
पीके चौरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष शरद यादव की पत्नी श्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि असहाय,गरीब महिलाओं को रोजगार सृजन हेतु निशुल्क सिलाई मशीन वितरित के लिए रविवार को बसखारी स्थित कार्यालय पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें करीब 20 महिलाओं ने पहुंचकर अपना नामांकन कराया। इससे पहले हुए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भी 25 महिलाए नामांकन करा चुकी हैं। दोनों निर्धारित तिथियां को मिलाकर अब तक कुल 45 महिलाओं ने अपना नामांकन कराया है। रजिस्ट्रेशन करने की आज अंतिम तिथि थी लेकिन लोगों की सुविधा के लिए ट्रस्ट के द्वारा आगामी 15 जून को भी एक और तिथि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए निर्धारित की गई है।

इसके बाद पात्र लोगों का चयन कर 28 जून को पीके चौरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शरद यादव की पत्नी दिवंगत श्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर कुल 51 पात्र महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया जाएगा। बताते चले कि प्रभावती कैलाश चौरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा समय-समय पर क्षेत्र की गरीब कन्याओं की शादी शाही अंदाज मे कराने, शिक्षा से महरूम जिले पर रह रहे 26 बच्चों का पढ़ाई का कार्य, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता के लिए स्वास्थ्य शिविर, कोरोना काल जैसी वैश्विक महामारी में तमाम सामाजिक समाज कार्य किए गए हैं।

ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों में महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए श्रद्धा यादव की भी विशेष भूमिका रहती थी। विगत 28 जून को उनका देहावसान हो जाने के कारण उनकी सोच को आगे बढ़ाने के लिए ट्रस्ट ने महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को रोजगार सृजन हेतु आगामी 28 जून को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर गरीब महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण करने की घोषणा की है। इसी संदर्भ में ट्रस्ट के द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसमें अब तक कुल 45 महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर शरद यादव, कोषाध्यक्ष जावेद राईन, मो इरफान,अमित कुमार उपाध्यक्ष मो. अफताब राईन सहित काफी संख्या में नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए महिलाएं व उनके अभिभावक मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *