विद्युत व्यवस्था चरमराई उपभोक्ता हो रहे परेशान, उमस भरी गर्मी में रहने को मजबूर

Spread the love

विद्युत सप्लाई बाधित होने पर कटेहरी समेत सेनपुर पावर हाउस के उपभोक्ताओ में मचा त्राहिमाम

अवधी खबर संवाददाता

कटेहरी अंबेडकरनगर।
विद्युत उप केंद्र कटेहरी की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त बिजली विभाग के कर्मचारी के 72 घंटे हड़ताल पर जाने के बाद विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई ऐसे में जिले के आलाअधिकारी के जानकारी में होने के बावजूद भी सजग न रहने पर विधुत उपभोक्ता का गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है। कटेहरी बाजार की निनामपुर तिराहे से लेकर दुल्लापुर पूर्वी छोर पर विद्युत सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गया है।

वहीं पर कटघरवा गांव में 12 घंटे से अधिक विद्युत सप्लाई बाधित होने पर त्राहिमाम मच गया है। सेनपुर पावर हाउस पर भी दक्षिणी छोर कई हजारों की आबादी उमस भरी गर्मी और रात के अंधेरे में रहने को मजबूर हो गया है करीब 36 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि विद्युत व्यवस्था बहाल न होने पर विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन देने पर बाध्य होंगे।


Spread the love

Related Posts

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

सड़क दुर्घटना में शहीद सीआरपीएफ जवान विनय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

Spread the love14 वर्षीय बेटे अंश ने दी मुखाग्नि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।झारखंड में 106 रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *