कर्नलगंज कस्बे में सर्राफा व्यवसाई के यहां छापेमारी, मचा हड़कंप

Spread the love

छापेमारी की सूचना पाकर सर्राफा व्यवसाईयो ने अपनी दुकानों में फटाफट लगा दिया ताला

कर्नलगंज,गोण्डा। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित कर्नलगंज कस्बे में एक प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी के यहां गुरूवार को छापेमारी से हड़कंप मच गया,जिससे सर्राफा व्यवसाईयो ने अपनी अपनी दुकानों पर फटाफट ताला लगा दिया। वहीं क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक सर्राफा व्यवसाई के यहां कई घंटे तक अधिकारियों की टीम गहन जांच पड़ताल करती रही। सूत्रों की मानें तो नगर में गुरूवार को जीएसटी की एसआईबी टीम ने दोपहर में अचानक पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी। जिसकी सूचना पाकर सर्राफा व्यवसाईयो ने दुकानों में फटाफट ताला लगा दिया।


मिली जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज कस्बे के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी मोहित ज्वेलर्स की दुकान पर कर चोरी की हुई शिकायत के बाद जीएसटी विभाग के द्वारा छापेमारी की गई। जीएसटी विभाग के अधिकारी और गोंडा के डीसी एसआईबी अमरजीत राम के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने गुरूवार को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान शिकायत के आधार पर जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी तरह की कार्रवाई का खुलासा विभाग के द्वारा नहीं किया गया है। जिले के अधिकारियों ने बताया कि जांच की प्रक्रिया चल रही है। जांच प्रकिया पूरी होने पर जानकारी दी जायेगी।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *