ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन

Spread the love

हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जनपद में ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाया और जय हनुमान का जयघोष किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों अकबरपुर, जलालपुर, बरियावन और कटेहरी, टांडा में भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिरों के साथ-साथ लोगों ने अपने घरों में भी हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया।


अकबरपुर बस स्टेशन के पास पूर्व विधानसभा प्रत्याशी टांडा व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कपिल देव वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर भंडारे का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बाल्मिकी उपाध्याय, संगीता चौरसिया, संजय वर्मा, सभासद अतुल वर्मा, धनंजय सिंह, हरिदर्शन राजभर, दुर्गा तिवारी, हरीश शुक्ला, अरविंद सिंह डिंपू, रणंजय सिंह, अंकुर वर्मा, निखिल वर्मा, आदर्श सिंह, अभिषेक कान्नूजिया, एमएलसी हरिओम पांडेय, हितेंद्र सिंह, अभिषेक यादव, रामजन्म वर्मा, भारत शुक्ला, रामकेवाल वर्मा, विधा राजभर समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विशाल भंडारे में छोला, चावल, हलुआ वितरण की व्यवस्था की गई।


आपको बता दे ज्येष्ठ महीने के हर मंगलवार को ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों के संकट दूर करते हैं। भक्तजन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करते हैं, जिसे विशेष पुण्यदायक माना जाता है। यह दिन शक्ति, साहस और ऊर्जा प्रदान करने वाला माना जाता है।


Spread the love

Related Posts

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

सड़क दुर्घटना में शहीद सीआरपीएफ जवान विनय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

Spread the love14 वर्षीय बेटे अंश ने दी मुखाग्नि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।झारखंड में 106 रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *