महारानी अहिल्याबाई होलकर अपने शासनकाल में किसी को भी नहीं करने दिया अन्याय : कपिलदेव वर्मा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।पुण्य श्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवम जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय की संयोजन में जिले से लेकर मण्डल स्तर तक भाजपा मना रही है।

   मंगलवार को मुख्य अतिथि संजय कैराती पटेल पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा की उपस्थिति में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा की अध्यक्षता,राम धनी वर्मा के संयोजन एवं मण्डल अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा के संचालन में टांडा के एक मैरेज लॉन में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन सम्पन्न हुआ।

पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी अभियान पर पंचायत सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय कैराती पटेल ने कहा कि पुण्य श्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर भारत की उन महान नारियों में से एक हैं,जिन्होंने नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धर्म परायणता का ऐसा अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।कहा कि महारानी का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जनपद स्थित चांडी ग्राम में हुआ था।अहिल्याबाई प्रारंभ से ही विलक्षण प्रतिभा और प्रखर बुद्धि की धनी थीं। लोक माता अहिल्याबाई परम शिव भक्त थीं।गुजरात के सोमनाथ मंदिर,वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर,बद्रीनाथ - केदारनाथ,उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर सहित कई अन्य मन्दिरों का निर्माण और पुनरुद्धार उनके द्वारा कराया गया था। धर्म के प्रति उनके श्रद्धा का प्रतीक है जो नदियों पर घाट,धर्म शालाओं का निर्माण भी कराया गया था। उनका शासन धर्म और आदर्श सुशासन का उदाहरण है।

   पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने महारानी अहिल्याबाई को नमन करते हुए उनके लगान वसूली,न्याय और प्रजा की समस्याओं का समाधान करने के लिए याद किया। कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर को एक न्याय प्रिय शासक माना जाता है।अपने शासनकाल में उन्होंने किसी को भी अन्याय नहीं करने दिया। जिसने भी अन्याय किया,चाहे वह उनका निकट सहयोगी ही क्यों न रहा हो उसे कड़ी सजा दी।
 सम्मेलन में मुख्य रूप से जिलामंत्री सुनील पासवान,मण्डल अध्यक्ष स्वदेश गौतम,तेजस्वी जायसवाल,अनुराग जायसवाल,सुग्रीम कन्नौजिया,पुष्पा भारती,मंगला देवी,निशा देवी,प्रधान लल्लू पटेल,अनिल,कुंदन,महेश सहित सैकड़ों पुरुष और महिलाएं जनप्रतिनिधि शामिल रहीं।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *