साढ़े पांच लाख नगदी लेकर निकला सेल्समैन रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

Spread the love

गोण्डा। जिले में शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करने वाला युवक दुकान से साढ़े पांच लाख नगदी लेकर बुधवार को दोपहर बाद निकला था जो अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक इटियाथोक थाना क्षेत्र के गांव परसराय पाण्डेय पुरवा का रहनेवाला अयोध्या प्रसाद सोनी शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को वह 5.50 लाख नगदी लेकर बाइक से निकला था। उसे कर्नलगंज जाना था। उसके बाद से वह लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। लापता युवक के भाई ने पुलिस को ग़ुमशुदगी दर्ज करने के लिए तहरीर दिया है।

इटियाथोक थाना के गांव परसराय पाण्डेय पुरवा के रहने वाले अजय कुमार सोनी ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनके भाई अयोध्या प्रसाद इटियाथोक खरगूपुर मार्ग पर देसी शराब के ठेका पर सेल्समैन का काम करते थे। 5 फरवरी को वह 5.50 लाख नगदी लेकर कर्नलगंज के लिए बाइक से निकले थे। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू किया। फोन करके नातेदारी- रिश्तेदारी में भी जानकारी ली। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद भाई ने इटियाथोक थाना में गुमशुदगी की दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पाण्डेय ने युवक के गायब होने की सूचना मिली है। मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *