डीएम नेहा शर्मा की “नागरिक संगम” पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान

Spread the love

रगड़गंज, रगड़गंज बाजार वार्ड में साफ सफाई व अन्य कार्यों का निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश

नागरिक संगम” कार्यक्रम में सभी अधिकारियों ने दी विभागीय योजनाओं की जानकारी

गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को सुदृढ़ बनाने और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए “नागरिक संगम” कार्यक्रम की शुरुआत की। शुक्रवार को नगर पंचायत बेलसर के महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने व्यक्तिगत रूप से नागरिकों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया। उनका यह कदम गोंडा में प्रशासन को जनता के करीब लाने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने का प्रयास है। जिलाधिकारी ने कहा, “सभी समस्याओं का समाधान समयबद्ध और प्रभावी तरीके से करना प्रशासन की प्राथमिकता है। स्वच्छता और जनसुविधाओं को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है।”

प्रमुख शिकायतों का निस्तारण और स्थलीय निरीक्षण

नगर पंचायत बेलसर के महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज के परिसर में नागरिक संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने की। इस कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया और अपनी अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी से अवगत कराया। किसी ने राशनकार्ड की मांग तो किसी ने आवास की मांग के साथ-साथ कहीं पेंशन की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने वार्ड रगड़गंज, रगड़गंज बाजार में मौके का निरीक्षण भी किया और तत्काल प्रभाव से वार्ड की समस्याओं को दूर किए जाने के निर्देश नगर पंचायत बेलसर को दिए। नागरिक संगम कार्यक्रम के दौरान सबसे अधिक प्रार्थना पत्र प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर दिए गए, तथा कुछ प्रार्थना पत्र पेंशन विभाग से संबंधित दिये गए। “नागरिक संगम” कार्यक्रम के दौरान कालेज परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाये। “नागरिक संगम” के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ गंभीरता से लें और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। इस जनसंवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी के साथ अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बेलसर अनुराग शुक्ल, डीएसओ, डीपीओ, कार्यक्रम, डीपीओ प्रोवेशन, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। उनकी सक्रियता और समन्वय से यह कार्यक्रम सफल रहा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की यह पहल प्रशासनिक पारदर्शिता और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। उनकी त्वरित कार्रवाई और निर्णय लेने की क्षमता ने जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा दी है।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *