मेडिकल कॉलेज को नही मिल रहा बजट ….आउट सोर्सिंग कर्मियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

Spread the love

अंबेडकरनगर।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ व्यवस्था का अहम जिम्मा संभालने वाले आउट सोर्सिंग कर्मियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है । तकरीबन 480 आउटसोर्सिंग कर्मी विगत तीन माह से मानदेय की आस लगाए हैं । बताया जा रहा है कि सरकार ने मेडिकल कॉलेज को बजट ही नही दे रही है । शासन मेडिकल कॉलेज का बजट दबाए बैठी है और यहां तैनात कर्मियों की मुश्किलें बड़ गई हैं ।महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग के तहत तकरीबन 480 कर्मचारी काम कर रहे हैं । वार्ड ब्वाय से लेकर सफाई और दफ्तरी सहित तमाम पदों के काम का जिम्मा इन्ही आउटसोर्सिंग कर्मियों पर है ।

अस्पताल परिसर से लेकर पूरे कैंपस की सफाई का जिम्मा इन्ही कर्मियों पर है  । प्रत्येक माह तकरीबन 70 लाख से अधिक रुपए इन कर्मचारियों के मानदेय पर खर्च होता है ।बताया जा रहा है कि सरकार आउटसोर्सिंग कर्मियों के मानदेय के लिए बजट नही दे रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अक्टूबर माह से सरकार ने बजट नही दिया है । सरकार इन कर्मियों के मानदेय का तकरीबन दो करोड़ अस्सी लाख से अधिक रुपया दबाए बैठी है । कॉलेज जिस बजट की मांग करता है उसमे भी कटौती हो जाती है । कर्मचारियों को नवम्बर ,दिसंबर और जनवरी माह का मानदेय नहीं मिला है ।

सेवा प्रदाता कंपनी ने अपनी तरफ से अक्टूबर माह का मानदेय इन कर्मियों को दिया है । कर्मचारियों का कहना है कि तीन माह हो गया है मानदेय नहीं मिला । हम लोग अपनी ड्यूटी के मुताबिक दिन हो या रात हमेशा ड्यूटी भी करते हैं लेकिन पैसा समय से नहीं मिलता है । ऐसे में घर का खर्च कैसे चलेगा ।मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आभास कुमार सिंह ने कहा कि शासन से बजट नही मिल पा रहा है । कई बार पत्र भेजा गया लेकिन बजट अभी नही मिला है । हम बजट के लिए प्रयास कर रहे हैं ।


Spread the love

Related Posts

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने पत्रकारों को किया सम्मानित

Spread the love

Spread the loveपत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ, जनहित के मुद्दों को उठाना पत्रकारिता का मूल धर्म : राम प्रकाश यादव अवधी खबर संवाददाता जलालपुर, अम्बेडकरनगर। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *