अमेरिका द्वारा प्रवासी भारतीयों का अपमान नाकाबिले बर्दाश्त और घोर निंदनीय – डॉ.विजय शंकर तिवारी

Spread the love

अम्बेडकरनगर।अमेरिका द्वारा अवैध प्रवासियों को हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़कर अमानवीय व्यवहार करते हुए भारत भेजना घोर निंदनीय है और भारत के राष्ट्रीय गौरव का अपमान है जो 146 करोड़ देशवासियों को नाकाबिले बर्दाश्त और घोर निंदनीय है जिसके लिए ट्रंप प्रशासन की जितनी भी निंदा की जाय कम है उप्र कांग्रेस के पीसीसी सदस्य और जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने जिला प्रशासन को राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए यह आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ट्रंप सरकार द्वारा भारत के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली इस बेड़ी हथकड़ी डिपोर्ट कार्यवाही पर सख्त आपत्ति दर्ज करानी चाहिए थी लेकिन केंद्र सरकार की अक्षमता और खामोशी दुर्भाग्यपूर्ण तथा अमेरिका का दुस्साहस अक्षम्य है।


जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , कांग्रेस महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल तथा उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर देशव्यापी कार्यक्रम के तहत आज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जनपद के कांग्रेसजनों ने अमेरिका की के इस भारत-विरोधी कदम की निंदा करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा तथा भाजपा मोदी सरकार शर्म करो के नारे लगाए।


जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल ने कहा कि केंद्र सरकार को अवैध प्रवासियों की आवाजाही को रोकने के लिए और ऐसे अवैध गैर-कानूनी कार्यों में लिप्त एजेंसियों और व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कानून बनाना चाहिये जिससे कि इस तरह के राष्ट्रीय अपमान की नौबत ही नहीं आये
उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी ने कहा कि इतिहास और पुराने आंकड़ों के पीछे छुपनेवाली सरकार हर चुनाव में घुसपैठियों को भगाने का खोखला नारा देती है और प्रवासी भारतीयों के मानवाधिकार हनन पर उल्टा अपने उन्हीं देशवासियों को दोषी करार दे रही जो अपना घर-बार बेंच कर रोजी रोटी कमाने का सपना लिए डंकी रूट से अमेरिका गये जाहिर है कि भारत के विदेश नीति का जनाजा भाजपा सरकार ने निकाल दिया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखी लाल वर्मा, पीसीसी सदस्य जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला और उप्र युवा कांग्रेस महासचिव विशाल वर्मा ने भी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अमेरिकी कार्रवाई पर घोर आपत्ति जताई।
प्रमुख रूप से जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष हाजी मो सलीम, सुनील कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने पत्रकारों को किया सम्मानित

Spread the love

Spread the loveपत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ, जनहित के मुद्दों को उठाना पत्रकारिता का मूल धर्म : राम प्रकाश यादव अवधी खबर संवाददाता जलालपुर, अम्बेडकरनगर। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *