बली गांव की 100 वर्षीय दादी जगमाली देवी को उनकी तेहरवीं पर सैकड़ों लोगो ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

  • दादी जगमाली देवी जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी-कभार ही जन्म लेती है। ऐसी महान पुण्य आत्मा का साानिध्य बडे ही पुण्यवान लोगों को मिलता है
  • दादी जगमाली देवी ने सम्पूर्ण जीवन लोगों की भलाई के लिए कार्य किया और परिवार को शिक्षित और संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत के बली गांव में महान व्यक्तित्व की धनी 100 वर्षीय महिला दादी जगमाली देवी पत्नी स्वर्गीय बलबीर सिंह पंवार की तेहरवीं आयोजित हुई। उनकी तेहरवीं में क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धाजली दी और अपनी संवेदना व्यक्त की। दादी जगमाली देवी जी का निधन 2 फरवरी 2025 को हो गया था। तेहरवीं में पंड़ित लीलू शास्त्री निबाली वालों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर हवन आयोजित कराया गया। इस अवसर पर अनेकों वक्ताओं ने दादी जगमाली देवी के महान व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उनहे नारी सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण बताया और लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

दादी जगमाली देवी ने सम्पूर्ण जीवन लोगों की भलाई के लिए कार्य किया और परिवार को शिक्षित और संस्कारवान बनाने में और परिवार को साथ लेकर चलने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। वक्ताओं ने कहा कि दादी जगमाली देवी जैसी पुण्य आत्मा कभी नहीं मरती और हमेशा हमारे साथ रहती है। कहा कि हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, आत्मा न तो जन्म लेती है और न ही मरती है, आत्मा अपना पुराना शरीर छोड़कर नया शरीर धारण कर लेती है। कहा कि उनकी शिक्षाएं, संस्कार और विचार उनके बच्चों के माध्यम से समाज को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते रहेंगें। कहा कि वह समाज को गौरवान्वित करने वाली विलक्षण प्रतिभा की धनी महिला थी।

कहा कि दादी जगमाली देवी जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है। ऐसी महान पुण्य आत्मा का सानिध्य बडे ही पुण्यवान लोगों को मिलता है। अन्त में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखा और दादी जगमाली देवी जी की आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके बडे बेटे पुत्र अशोक कुमार पंवार – पूर्व निदेशक अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, छोटे बेटे नरेन्द्र पंवार उर्फ बिल्लू प्रधान – डायरेक्टर सहकारी समिति मितली, ग्रेटर नोएड़ा विकास प्राधिकरण में कार्यरत उनके पौत्र हरेन्द्र पंवार उर्फ हनी व मनेन्द्र पंवार उर्फ मनी, उनके भतीजे ध्यान सिंह, प्रमुख समाजसेवी गजेन्द्र सिंह एड़वोकेट – फूलवती लॉ कॉलेज एण्ड़ काका होराम लॉ कॉलेज के चेयरमैन, डाक्टर धीरज सिंह, इंजीनियर सुरेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, लक्ष्य, शिवा, वंश, सत्या, राकेश पंवार, स्वाति, मुकेश खारी, कुशल, रविन्द्र सिंह, सुमन, संजीव कुमार, उत्कर्ष, उत्सव पंवार, पृथ्वी पंवार, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।


Spread the love
  • Related Posts

    शादी नजदीक आते ही बंद कर दिया रास्ता बेटी की शादी की बढ़ी मुश्किलें

    Spread the love

    Spread the love21-22 नवंबर को होनी है किरण की शादी, 15-20 दिन से रास्ता बंद होने का आरोप; जिलाधिकारी से लगाई गुहार, अब मिशन शक्ति की परीक्षा अवधी खबर संवाददाता…


    Spread the love

    प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान

    Spread the love

    Spread the loveअम्बेडकरनगर के प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जिले के टांडा क्षेत्र के केदारनगर स्थित मुजाहिदपुर निवासी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *