पुलिस के हाथ अभी तक नहीं लग पाए लुटेरे, बंधक बनाकर किसान से लूट ले गए थे ट्रैक्टर ट्राली

Spread the love

48 घंटे बाद भी लुटेरो तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

अंबेडकरनगर (रवींद्र वर्मा)। चीनी मिल से गन्ना आपूर्ति कर घर लौट रहे किसान को बंधक बनाकर ट्रैक्टर ट्राली लूटने के मामले में अहिरौली पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।घटना को करीब 48 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया है।

वहीं पुलिस की कई टीमें घटना का खुलासा करने के लिए लगाई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महरुआ थाना क्षेत्र के धानेतरा गांव निवासी विजय वर्मा मिझौडा चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति कर घर वापस लौट रहे थे। तभी थाना अहिरौली अंतर्गत तिवारीपुर मार्ग के मदनगढ़ के पास अज्ञात अपाची सवार बदमाशों द्वारा किसान को रोक कर मारपीट कर हाथ पैर बांधकर सड़क किनारे झाड़ियो में फेंक दिया। ट्रैक्टर ट्राली लूट कर लेकर भाग गए। पीड़ित विजय वर्मा द्वारा अहिरौली थाने पर लिखित तहरीर देते हुए अज्ञात बदमाशों द्वारा बंधक बनाकर ट्रैक्टर ट्राली लूट ले जाने की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। वही पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने अहिरौली थाना अध्यक्ष सहित एसओजी टीम को घटना का जल्द ही पर्दाफाश करने के लिए लगाया है। अहिरौली थाना अध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी ने टेलिफोनिक वार्ता में बताया की घटना के खुलासा के लिए प्रयास किया जा रहा है जल्दी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर के प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जिले के टांडा क्षेत्र के केदारनगर स्थित मुजाहिदपुर निवासी…


Spread the love

अग्निकांड के विवेचना पर सवाल, ग्रामीणों ने सीओ से जांच कराने की उठाई मांग

Spread the love

Spread the loveमहिला के अंतिम संस्कार के दौरान घर में खड़ी कार में आग लगाने के मामले में 22 नामजद समेत 20 अज्ञात पर दर्ज हुआ था मुकदमा, ग्रामीण बोले…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *