अपराध की साजिश नाकाम, दो युवक अवैध हथियार समेत दबोचे गए

Spread the love

मुखबिर की सूचना पर महरुआ पुलिस की बड़ी कामयाबी, तमंचा व कारतूस बरामद

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देश पर चल रहे अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत महरुआ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने समय रहते दो संदिग्ध युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर संभावित आपराधिक घटना को टाल दिया।

आरोपियो के निशानदेही पर एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी एक मुखबिर ने सूचना दी कि दो युवक मोटरसाइकिल से अवैध असलहा लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने पांती गांव के पास घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमापुर गड़ौरा निवासी अंकित वर्मा पुत्र त्रिभुवन वर्मा, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पांती निवासी राजू वर्मा पुत्र राजितराम वर्मा के रूप में हुई है।गिरफ्तारी के आधार पर थाना महरुआ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर दोनों को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
क्षेत्र में सक्रिय पुलिसिंग के चलते स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों ने पुलिस टीम को उनकी सतर्कता और तत्परता के लिए प्रशंसा दी है।


Spread the love

Related Posts

मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर महरुआ थाने में पीस कमेटी की बैठक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से महरुआ थाना परिसर में पीस कमेटी की…


Spread the love

अयोध्या में पुलिसिंग को मिलेगी मजबूती, रौनाही थाना क्षेत्र में बनी नई अस्थायी कांटा चौराहा चौकी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अयोध्या। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा पुलिस सेवाओं को आमजन के लिए सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *