अंबेडकरनगर में वर्दी की गुंडई! व्यापारी से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिपाही निलंबित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।जिससे सुरक्षा की उम्मीद थी, वही बना खौफ की वजह यह कहावत बुधवार रात अकबरपुर थाना क्षेत्र के नवीन मंडी सिझौली में घटित एक शर्मनाक घटना पर पूरी तरह फिट बैठती है। वर्दीधारी सिपाही अमित तिवारी की दबंगई उस समय उजागर हुई जब उसने मंडी में घुसकर एक व्यापारी की बेहरमी से पिटाई कर दी।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सिपाही अकबरपुर थाने में तैनात है और घटना की रात स्कॉर्पियो व एक अन्य कार में सवार होकर मंडी पहुंचा था। वहां उसने बिना किसी उकसावे के व्यापारी पर हमला बोल दिया और अफरा-तफरी मचा दी।

वीडियो वायरल, आक्रोशित व्यापारी

घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही व्यापारियों में उबाल आ गया। मंडी में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। अन्य व्यापारी भी डर के मारे अपनी दुकानें छोड़ने को मजबूर हो गए।
सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाल श्री निवास पांडेय मौके पर पहुंचे और हालात काबू में किए। आरोपी सिपाही की दोनों गाड़ियों को तत्काल सीज कर दिया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने सिपाही अमित तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

एसपी का यह कदम सराहनीय जरूर है, लेकिन सवाल उठता है कि आखिर ऐसे सिपाही को इतनी छूट किसने दी थी? व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मंडी में स्थायी पुलिस गश्त और सीसीटीवी निगरानी की मांग की है। उनका कहना है कि जब पुलिस ही गुंडई करने लगे तो आम जनता कहां जाएगी?


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *