अयोध्या-अकबरपुर मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर, पियारेपुर के सामने बना है अनियंत्रित कट, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर। जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या-अकबरपुर मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर, पियारेपुर के सामने बना अनियंत्रित कट लगातार हादसों की वजह बनता जा रहा है। विभागीय अनदेखी के चलते यह कट न तो चिह्नित किया गया है और न ही इसके आस-पास कोई चेतावनी संकेत या रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं,

जिससे राहगीरों को भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ता है। बृहस्पतिवार की रात करीब 8:15 बजे इसी कट पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कट दुर्घटनाओं का गढ़ बन चुका है। विगत कुछ दिनों में यहां कई बार दोपहिया चार पहिया वाहन फिसलने और टकराने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


हर दूसरे दिन यहां कोई न कोई हादसा होता है। स्थानीय निवासियों मांग है कि जल्द से जल्द इस कट को संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी चिह्नों से युक्त किया जाए। साथ ही, इसकी संरचना की पुनः समीक्षा कर इसे सुरक्षित ढंग से डिज़ाइन किया जाए ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

यह मामला न केवल प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि बुनियादी सुरक्षा उपायों की अनदेखी आम लोगों की जान के लिए खतरा बनती जा रही है।


Spread the love

Related Posts

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *