मदरसे में एमडीएम में लापरवाही पर कार्रवाई, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल का वेतन रोका

Spread the love

अम्बेडकर नगर। जनपद अम्बेडकर नगर में मध्यान्ह भोजन योजना (एमडीएम) में घोर लापरवाही के चलते जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के स्पष्ट निर्देश पर की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद के एक मदरसे में अध्ययनरत छात्रों को समय से मध्यान्ह भोजन उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसकी शिकायत पर जांच की गई। जांच में सामने आया कि योजना के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही हुई है, जिसके लिए संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए तत्काल प्रभाव से उनका वेतन रोका गया।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी कल्याणकारी योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, विशेष रूप से बच्चों से जुड़ी योजनाओं में। उन्होंने अन्य अधिकारियों को भी चेतावनी दी है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *