तालाब और खलिहान की ज़मीन से हटाया गया अवैध कब्जा, तहसील प्रशासन की सख्ती से अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
जलालपुर, अंबेडकरनगर।

जलालपुर तहसील क्षेत्र के सोनगांव उत्तर गांव में तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा की सुरक्षित सार्वजनिक संपत्तियों—तालाब और खलिहान—को अतिक्रमणमुक्त कराया। इस साहसिक कार्रवाई का नेतृत्व तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने किया। प्रशासन को ग्रामीणों की ओर से लगातार शिकायत मिल रही थी कि ग्राम सभा सोनगांव उत्तर की गाटा संख्या 128 पर अमर बहादुर यादव द्वारा तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल सीमांकन करवा कर कब्जा हटवा दिया।

इसके अलावा गाटा संख्या 45 पर स्थित खलिहान की भूमि पर बाबूराम यादव ने पशुशाला और भुसौला बना रखा था, जबकि राम प्रकाश यादव खेती कर कब्जा जमाए हुए थे। प्रशासन ने सीमांकन करवा कर दोनों को 3 दिन के भीतर कब्जा स्वयं हटाने का अंतिम अल्टीमेटम दे दिया है। दोनों कब्जेदारों ने कार्रवाई के डर से प्रशासन को कब्जा हटाने का आश्वासन दिया है।

तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और भविष्य में भी ऐसी कार्यवाहियाँ लगातार चलती रहेंगी। इस कार्रवाई से क्षेत्रीय ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास मज़बूत हुआ है। लोगों का कहना है कि ऐसी त्वरित कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों के हौसले पस्त होंगे और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *