किसानो की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने दिया ज्ञापन

Spread the love

अजय सिंह
भीटी अंबेडकर नगर।
किसानो की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी अराजनीतिक के द्वारा महरुआ थाने पर विशाल पंचायत करके यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचंद्र सिंह ने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा यदि किसानों की समस्याओं का समाधान 15 दिन के अंदर नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन इससे भी बड़ा प्रदर्शन करेगी और धरना देगी जब तक किसानों का समाधान समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक यूनियन चुप होने वाली नहीं है।


उल्लेखनीय है कि भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के जिला अध्यक्ष पवन कुमार सिंह किसानों की समस्याओं को लेकर आए दिन शासन प्रशासन से लड़ाई लड़ते रहते हैं लेकिन उनकी लड़ाई के बाद भी बड़ा गांव कटरिया निवासी बंसराज खमपुर बसंतपुर निवासी रीमा पाल पिगिरियाये निवासी जीत बहादुर और फतेह बहादुर की जमीनों पर दबंग लोगों के द्वारा पुलिस प्रशासन को मिलाकर कब्जा कर लिया गया।

यही आरोप लगाते हुए लगातार लड़ाई लड़ते हुए यूनियन के जिला अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी प्रदेश सचिव राम कृपाल सिंह को आज धरना प्रदर्शन के लिए महरुआ थाने में आमंत्रित किया यूनियन के नेताओं ने किसानों के समक्ष पहुंचकर पंचायत में ऐलान किया।

यदि इसी तरह से किसानों को परेशान किया गया तो किसान यूनियन हर तरह की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है मौके पर पहुंचे तहसीलदार भीटी शिव नरेश सिंह और थाना अध्यक्ष महरुआ ने ज्ञापन लिया और उच्च अधिकारियों से बात कर यूनियन के लोगों को स्पष्ट किया की बहुत जल्द ही समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *