बेटी के जन्म पर 5000 कंबल किया वितरित

Spread the love

अयोध्या (राजू निषाद अवधी खबर) विकासखंड तारुन क्षेत्र ग्राम पंचायत महराई मोहम्मद पुर तहसील बीकापुर के निवासी राहुल सिंह एवं देवेंद्र सिंह दो फौजी भाइयों ने बेटी के जन्म के उपलक्ष में विशाल कंबर वितरण का आयोजन किया।

राहुल सिंह ने 5000 कंबल गरीब महिलाओं व असहाय लोगों को वितरित किया गया तथा उनके भोजन की भी समुचित व्यवस्था किया गया। जिसमें विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधान व ग्राम वासियों का मेला देखने को मिला। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अभय सिंह ने बोलते हुए कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है और अब महिलाओं को आगे आने की आवश्यकता है इस तरीके के आयोजन से महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा। बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एक अच्छी शुरुआत और एक अच्छी मिसाल पेश की है।

विशिष्ट अतिथि प्रमोद सिंह प्रदेश सचिव अपना दल एस ने कहा कि हम महिलाओं का सम्मान करते हैं हमारी पत्नी माधुरी सिंह इस क्षेत्र की ब्लॉक प्रमुख रही हैं और हमारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल पार्टी का अध्यक्ष और सांसद केंद्रीय मंत्री हैं इसलिए हमारी पार्टी और हम महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा चिकित्सा की ओर इनको अक्सर करने के समान अवसर प्रदान करने के पक्ष में हैं। हम चाहते हैं बालिकाओं के जन्म पर इस तरह का कार्यक्रम और क्षेत्र में किया जाएगा ये दोनों भाइयों ने एक मिसाल पेश की है ।

इस अवसर पर हरिश्चंद्र निषाद जिला पंचायत सदस्य विश्वास विक्रम सिंह ग्राम प्रधान , राजेंद्र वर्मा प्रधान, अवनीश सिंह, मनोज सिंह , अमरनाथ सिंह, राजकुमार सिंह, नीरज सिंह पूर्व प्रधान, बलवंत सिंह, दीपू कोरी, संजय निषाद, अविनाश निषाद, रामअनुज निषाद प्रधान प्रतिनिधि आदि लोग उपस्थितरहे।


Spread the love

Related Posts

अग्निकांड के विवेचना पर सवाल, ग्रामीणों ने सीओ से जांच कराने की उठाई मांग

Spread the love

Spread the loveमहिला के अंतिम संस्कार के दौरान घर में खड़ी कार में आग लगाने के मामले में 22 नामजद समेत 20 अज्ञात पर दर्ज हुआ था मुकदमा, ग्रामीण बोले…


Spread the love

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *