ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता! अवैध असलहे के आरोपी को दो साल की सजा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा संचालित ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अपराधियों को त्वरित सजा दिलाने के लिए चल रही प्रभावी पैरवी अब रंग लाने लगी है। इसी क्रम में जनपद अम्बेडकरनगर की न्यायपालिका ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए अवैध असलहा रखने के आरोपी को सजा और जुर्माना दोनों से दंडित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना इब्राहिमपुर पर आर्म्स एक्ट में दर्ज मामले में आरोपी गुरूदेव पुत्र धन्जू, निवासी नन्दपुर, थाना इब्राहिमपुर, को दोषी पाया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने गुरूदेव को 2 वर्ष के साधारण कारावास के साथ दो हजार रुपये के आर्थिक दंड से दंडित किया। यह सजा मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन टीम की लगातार प्रभावी व ठोस पैरवी का नतीजा है।

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत इस प्रकार के मामलों में जल्द निर्णय और दोषियों को दंड सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक मजबूत कदम है। पुलिस और अभियोजन की समन्वित कार्यवाही अपराध नियंत्रण में अब निर्णायक भूमिका निभा रही है।


Spread the love

Related Posts

सचिव रजनी दुबे के आगे पंचायत भवन कलस्टर हुआ फेल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बस्ती – विकासखण्ड कप्तानगंज में तैनात सचिव रजनी दूबे पर मनमानी ड्यूटी और नियमों की अनदेखी का आरोप लगा है। बीडीओ और एडीओ पंचायत द्वारा…


Spread the love

समाजसेवी ने महिलाओं को वितरित किया सिलाई मशीन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बस्ती। जनपद बस्ती में महिला स्वावलंबन आस्था और रोजगार को एक साथ जोड़ने वाली अनूठी पहल देखने को मिली है राम जी का पेड़ा तैयार…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *