चार दिन बाद भी आरोपी फरार, पुलिस पर उठे सवाल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद के भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीपुर गांव में हुए दिनदहाड़े जानलेवा हमले की घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर हैं। गंभीर रूप से घायल अमर सिंह की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना ने कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक तीन जुलाई को दोपहर लगभग 2 बजे, थाना कोतवाली अकबरपुर निवासी अमर सिंह अपने वाहन से बेनीपुर पहुंचे थे। तभी राजा पांडेय, विवेक सिंह, अवधेश यादव, और अनुराग तिवारी नामक चार युवकों ने उन पर बर्बर हमला कर दिया।


बताया जा रहा है कि आरोपी सफेद डिजायर कार से आए थे। पहले अमर सिंह को बेरहमी से पीटा गया और फिर उन्हें गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया गया। हमले में उनका एक पैर कटकर अलग हो गया और सिर में गहरी चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने अमर सिंह की जेब से नकदी लूट ली और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

FIR दर्ज, पर कार्रवाई शिथिल

पीड़ित के भाई कक्कू सिंह के अनुसार, घटना के तुरंत बाद भीटी थाने में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर FIR तो दर्ज हुई, लेकिन पुलिस की कार्रवाई बेहद धीमी और लचर है।स्थानीय सूत्रों का दावा है कि एक आरोपी का नाम एफआईआर से हटवाने के लिए भीटी थाने में एक लाख रुपये की डील चल रही है, जिससे पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं।

आरोपियों का अपराधियों से कनेक्शन?

ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं, जिनका क्षेत्र में आतंक है। कुछ आरोपियों का नाम संगठित गिरोह से भी जोड़ा जा रहा है। लोग उनके खिलाफ बोलने से डरते हैं, जिससे उनका हौसला बढ़ता जा रहा है।


Spread the love

Related Posts

कॉक्लियर इम्प्लांट की उपयोगिता एवं बच्चों में बधिरता की शीघ्र पहचान को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कॉक्लियर इम्प्लांट एवं इसके…


Spread the love

सरपत और गड्ढों से राहगीरों की राह मुश्किल

Spread the love

Spread the loveमेडिकल कॉलेज से जाने वाले एनटीपीसी मार्ग पर आवागमन बाधित, सफाई व मरम्मत की मांग अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से एनटीपीसी जाने वाले मुख्य मार्ग…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *