खेत के पेड़ को जानबूझकर सूखाने की साजिश! यूरिया खाद डालकर पेड़ को नुकसान, तहसील दिवस में शिकायती पत्र देने के बाद अभी तक नहीं पहुंची पुलिस

Spread the love

अम्बेडकरनगर।
थाना कोतवाली क्षेत्र के बैरमपुर बरवा (बनगांव रोड) गांव में एक किसान के खेत में लगे पुराने यूकेलिप्टस के पेड़ को जानबूझकर सूखाने की साजिश का मामला सामने आया है। पीड़ित विनोद कुमार वर्मा ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी राम कृपाल वर्मा ने पेड़ की जड़ों में यूरिया खाद और अन्य केमिकल डालकर उसे सूखाने की कोशिश की।

जड़ पर मिट्टी डालकर सबूत भी छिपाने की कोशिश की गई। जब पत्तियां मुरझाने लगीं, तो शक होने पर खुदाई करने पर सच्चाई सामने आई। पीड़ित ने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तहसील दिवस में भी शिकायत दी गई, फिर भी प्रशासन मौन है।

किसान ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए कहा है कि पेड़ के सूखने से उसकी राजस्व संपत्ति को सीधा नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने भी इस घटना की निंदा की है और दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

कॉक्लियर इम्प्लांट की उपयोगिता एवं बच्चों में बधिरता की शीघ्र पहचान को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कॉक्लियर इम्प्लांट एवं इसके…


Spread the love

सरपत और गड्ढों से राहगीरों की राह मुश्किल

Spread the love

Spread the loveमेडिकल कॉलेज से जाने वाले एनटीपीसी मार्ग पर आवागमन बाधित, सफाई व मरम्मत की मांग अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से एनटीपीसी जाने वाले मुख्य मार्ग…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *