जंगली जानवर का आतंक, कई बकरियां बनीं निवाला

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खेंवार में जंगली जानवरों के आतंक ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। रविवार देर रात अज्ञात वन्य जीव कई पशुपालकों के सार में घुस आया और बकरियों पर हमला कर दिया। घटना में कई बकरियां मारी गईं और कुछ लापता हो गईं। ग्रामीणों के अनुसार, घटना रात के अंधेरे में हुई।

सुबह जब पशुपालक अपने सरिया पहुंचे, तो चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। राममनोरथ की तीन बकरियों में से एक को जंगली जानवर ने मार डाला, दूसरी खेत में घायल मिली, जबकि तीसरी का कोई पता नहीं चल सका। वहीं, फिरतू नामक पशुपालक की एक बकरी का अवशेष गन्ने के खेत में मिला।


घटना स्थल के पास मिट्टी में बड़े-बड़े पैरों के निशान मिले, जिन्हें ग्रामीण भेड़िये का मान रहे हैं। उनका कहना है कि हाल के दिनों में आस-पास के जंगलों से जंगली जानवर गांव की ओर बढ़ रहे हैं। इस घटना के बाद से ग्रामीण अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं और रात में बारी-बारी से पहरा देने की तैयारी कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और हमलावर जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है। सूचना मिलने पर कटेहरी क्षेत्र की वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और पैरों के निशान के आधार पर टीम के साथ कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू करने की बात कही।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *