ई-रिक्शा ने सड़कों को बना दिया जाम का अड्डा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय की सड़कों पर ई-रिक्शा ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। अधिकांश चालक न तो वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखते हैं और न ही वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र है। कई नाबालिग चालक भी नियमों की अवहेलना करते हुए सड़कों पर रफ्तार का खेल खेल रहे हैं।

जनता रोजाना जाम की समस्या से जूझ रही है, जबकि ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई के बजाय मूकदर्शक बनी है। स्थानीय लोग इसे लापरवाही से बढ़कर मिलीभगत का संकेत मानते हैं और सवाल उठाते हैं—“क्या ई-रिक्शा चालकों के लिए कानून बंद है?” ई-रिक्शा चालकों के लिए कोई निश्चित रूट नहीं है, जिससे वे कहीं भी मनमानी से घूमते हैं और जाम की समस्या बढ़ाते हैं।


विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द नियम कड़ाई से लागू न किए गए तो समस्या और गंभीर होगी। उन्होंने प्रशासन से चालक की वैधता जांचने, फिटनेस अनिवार्य करने, नाबालिगों को रोकने और रूट निर्धारण की मांग की है। जिम्मेदार अधिकारी व पुलिस विभाग इस समस्या पर तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *