प्रेम प्रसंग में भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, तीन नामजद व तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जनपद के थाना आलापुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात में भाजपा नेता आनंद कन्नौजिया पुत्र स्व. रविंदर कन्नौजिया की बीती रात प्रेम प्रसंग के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सूत्रों के मुताबिक, आनंद कन्नौजिया रविवार देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने ग्राम महिमापुर मगनपुर थाना जहागीरगंज पहुंचा था। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने उन्हें घर में बंद कर बेरहमी से पीटा। मारपीट इतनी भीषण थी कि आनंद की मौके पर ही मौत हो गई।


ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 2 बजे घर के अंदर से चीख-पुकार और मारपीट की आवाजें आने लगीं। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक आनंद की जान जा चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी आलापुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने हमले में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजन की तहरीर पर तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।


Spread the love

Related Posts

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

सड़क दुर्घटना में शहीद सीआरपीएफ जवान विनय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

Spread the love14 वर्षीय बेटे अंश ने दी मुखाग्नि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।झारखंड में 106 रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *