चेयरमैन प्रबल मलानी पर जबरन दीवाल गिराने का लगा आरोप

Spread the love

बभनान,बस्ती ।नगर पंचायत बभनान बाजार में सोमवार दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक निर्माणाधीन दीवार को काफी संख्या में लोग पंहुचा कर गिराने लगे । प्रतिरोध करने पर लोग मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीरता को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दिया है।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बभनान में वार्ड 9 लक्ष्मी बाई नगर में शैल जायसवाल का तेल‌ गांधी चक्की का घर था जो गिर चुका है ।

उस पर नया निर्माण करा रही थी । दोपहर के लगभग चैयरमैन प्रबल मलानी सहित दो दर्जन लोग उक्त स्थल पर पहुंच कर विरोध जताने लगे, तथा निमार्णाधीन दीवार गिराने लगे।इस पर शैल जायसवाल के पक्ष के लोगों ने मना किया तो मामला मारपीट में बदल गया। चैयरमैन का कहना है कि उस जमीन का कागज किसी के पास नहीं है।वह एक आम रास्ता है।जहां से लोगों का आना जाना है । सूचना पर पहुंची पुलिस तो लोग भाग गये । अपनी अपनी पीड़ा लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचे ।तो वंहा भी विवाद हो गया ।एक दूसरे को देख लेने की धमकी देने तथा अपने प्रभाव की बात करने लगे। इंस्पेक्टर सुभाष मौर्य के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष चले गए। इंस्पेक्टर ने तथा स्थिति कायम रखने की बात कही।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *