यूरिया खाद को महंगे दामों पर बेचते समय जिला कृषि अधिकारी ने राजकुमार खाद विक्रेता को था पकड़ा

Spread the love

कप्तानगंज, बस्ती। विकासखंड कप्तानगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरा बाजार में बड़ौदा यूपी बैंक के दक्षिण सहकारी क्रय विक्रय समिति महुरैया का खाद लाइसेंस को जिला कृषि अधिकारी डा० बाबूराम ने निलंबित कर दिया है जो प्रोपराइटर राजकुमार के नाम रजिस्टर्ड था और खाद विक्रेता राजकुमार को जिला कृषि अधिकारी ने निर्देश दिया है कि जिला कृषि अधिकारी कार्यालय बस्ती में खाद वितरण मशीन , स्टॉक रजिस्टर ,वितरण रजिस्टर आदि आवश्यक कागजातों को लेकर उपस्थित हो जिसके द्वारा जांच निष्पक्ष रूप से हो सके ।जिला कृषि अधिकारी के द्वारा राजकुमार खाद विक्रेता के लाइसेंस को निलंबित करने से पोखरा बाजार में स्थित खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है ।


आपको बता दें कि पोखरा बाजार में बड़ौदा यूपी बैंक के बगल दक्षिण तरफ राजकुमार खाद विक्रेता की दुकान है जहां खाद विक्रेता राजकुमार द्वारा सहकारी क्रय विक्रय समिति महुरैया के नाम से खाद की खरीददारी व बिक्री हेतु लाइसेंस जारी है । राजकुमार खाद विक्रेता द्वारा यूरिया खाद की कमी बताकर किसानों से लगभग 100 रुपये प्रति बोरी की बिक्री चोरी चुपके से की जा रही थी जिसकी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी । सोशल मीडिया की खबरों का संज्ञान लेकर जिला कृषि अधिकारी डा० बाबू राम ने दिनांक – 16-08-2025 को शाम लगभग 7.30 बजे राजकुमार के खाद की दुकान पर छापा मारा था।

छापा के दौरान राजकुमार खाद विक्रेता को महंगे दामों पर बिक्री करते हुए जिला कृषि अधिकारी डा० बाबू राम ने पकड़ लिया था वहां पर कुछ उपस्थित किसानों ने राजकुमार खाद विक्रेता के यूरिया खाद की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया था लेकिन राजकुमार खाद विक्रेता ने खाद वितरण मशीन व स्टॉक रजिस्टर ,खाद वितरण रजिस्टर को मौके पर छुपाने में सफल हो गया था । इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि यूरिया खाद वितरण में चेकिंग के दौरान राजकुमार खाद विक्रेता द्वारा अनियमितता बरती जा रही है जिसके कारण खाद लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है और खाद वितरण मशीन , खाद वितरण रजिस्टर व स्टॉक रजिस्टर की क्रमशः जांच पड़ताल की जा रही है जांच पड़ताल के आधार पर खाद विक्रेता राजकुमार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *