प्रबन्धक ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजा पत्रः चुनाव रोकने की मांग

Spread the love

बस्ती। गन्ना विकास शिक्षा समिति खलीलाबाद संतकबीर नगर के प्रबन्धक शोभित कुमार शर्मा ने सोमवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मण्डल को पत्र देकर गन्ना विकास इण्टर कालेज संतकबीर नगर को अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा जालसाजी कर कब्जा कर लेने के षड़यंत्र मामले में न्याय की मांग किया है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मण्डल, प्रमुख सचिव, मण्डलायुक्त के साथ ही अनेक सम्बंधित अधिकारियों को पत्र देकर प्रबन्धक शोभित कुमार शर्मा ने कहा है कि अमरेश कुमार सिंह और पारसनाथ गुप्ता आये दिन मनमाने ढंग से गन्ना विकास शिक्षा समिति का चुनाव कराने का आदेश अधिकारियों को भ्रमित कर कराते हैं और शासनादेश के विरूद्ध पुनः 24 अगस्त को चुनाव कराये जाने का निर्देश दिया गया है जबकि प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और बिना न्यायालय के आदेश के चुनाव कराया जाना या हस्तक्षेप करना विधि विरूद्ध है।

इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाय। पत्र में शोभित कुमार शर्मा ने कहा है कि अमरेश कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय विद्या सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट बड़गो जनपद संतकबीर नगर और पारसनाथ गुप्ता आये दिन षड़यंत्र कर विद्यालय को हड़प लेना चाहते हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती और जिला विद्यालय निरीक्षक संतकबीरनगर एक ही कार्य के लिये दो अलग-अलग व्यक्तियों के प्रत्यावेदन पर चुनावी अधिसूचना जारी कर दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि स्व वित्त पोषित संस्था क लिये प्रशासन योजना लागू नहीं होती। उन्होने संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मण्डल से आग्रह किया है कि गन्ना विकास शिक्षा समिति खलीलाबाद संतकबीर नगर द्वारा संचालित गन्ना विकास इण्टर कालेज संतकबीर नगर को षड़यंत्रों से बचाया जाय और 24 अगस्त को चुनाव कराये जाने का निर्देश वापस लिया जाय।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *