श्रद्धालुओं की मन्नते पूर्ण होने के कारण श्री कौलेश्वर नाथ शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की जुड़ी है आस्था

Spread the love

कलवारी, बस्ती। विकासखण्ड बहादुरपुर के अन्तर्गत कलवारी चौराहे पर श्री कौलेश्वर नाथ शिव मंदिर स्थिति है । मंदिर का अधूरा कार्य क्षेत्र के सम्मानित सदस्यों के सहयोग से पूर्ण हो रहा है । श्री कौलेश्वर नाथ शिव मंदिर का अधिकांश हिस्सा अपूर्ण था जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है । श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी होने के कारण सोमवार व मंगलवार अन्य दिनों में हमेशा मंदिर पर भीड़ रहती है । त्यौहारों में बड़े पैमाने पर मेला भी लगता है क्षेत्र से आस पास के लोग पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं । यह भी माना जाता है कि श्रद्धालुओं के द्वारा मांगी गई ज्यादातर मन्नते पूर्ण हो जाती है ।


विकासखण्ड बहादुरपुर में कलवारी चौराहे पर स्थिति श्री कौलेश्वर नाथ शिव मंदिर सबसे बड़ा , पुराना एवं प्रसिद्ध मंदिर है । कुछ सम्मानित सहयोगियों ने बताया कि इस मंदिर में हर जाति धर्म के लोग पूजा-अर्चना करते हैं यहां किसी एक जाति समुदाय के लोग नही आते हैं । श्री कौलेश्वर नाथ शिव मंदिर के मुख्य पुजारी संस्कार शास्त्री है जो मंदिर के सम्पूर्ण कार्यों की देखभाल करते हैं । ग्राम पंचायत कलवारी मुस्तहकम ग्राम प्रधान दिनेश चन्द्र जायसवाल ने भी मंदिर में अपना विशेष योगदान दिया है । कुछ ऐसे भी सहयोगी है जिन्होंने ने गोपनीय दान दिया है । श्री कौलेश्वर नाथ शिव मंदिर कलवारी के मुख्य पुजारी – संस्कार शास्त्री , ग्राम प्रधान दिनेश चन्द्र जायसवाल कलवारी मुस्तहकम , सुरेन्द्र नाथ मिश्र बेलवाडाड़ , सरला गैस एजेंसी कलवारी , किशोरी लाल जायसवाल , जुग्गी लाल जायसवाल , राकेश मसाला वाले बैजनाथ , शनि , इन्द्रेश , विनोद पाण्डेय , मनोहर अग्रहरी , जय प्रकाश मोदनवाल , प्रमुख प्रतिनिधि के ० के० दूबे , ग्राम प्रधान किशोर कुमार , ग्राम प्रधान अभिषेक , कपूर चन्द्र कसौधन , पप्पू मोदनवाल , अनिल गल्ला वाले अदि क्षेत्रवासियों , ग्राम वासियों एवं मित्रगणों ने सहयोग किया है ।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *