गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से पांच महीने तक करते रहे दुष्कर्म

Spread the love

मुखबिर की सूचना पर भीटी पुलिस की बड़ी सफलता

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। गुरुवार सुबह भीटी पुलिस ने गैंगरेप के मामले में बड़ी सफलता हासिल की। थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद कैफ कुरेशी पुत्र हकीक उल्लाह और मोहम्मद अशरफ पुत्र रफीक निवासी ग्राम रावनडीह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर बीते पांच महीने तक दुष्कर्म किया। इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई, जिसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की तहरीर पर गैंगरेप सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।

गुरुवार सुबह करीब 9 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने चनहा चौराहे के पास ओनी की बगिया से दोनों शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अपराध निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल तारकेश्वर पासवान और कांस्टेबल गुलाम गौस प्रमुख रूप से शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *