चोरी और छिनैती के मामलों में पुलिस खाली हाथ

Spread the love

महिला का मोबाइल और किसान का मोटर चोरों के कब्जे में, पीड़ितों ने जताई नाराजगी

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। जिले में चोरी और छिनैती की वारदातों से लोग परेशान हैं, वहीं पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। हाल ही में थाना भीटी क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं, जिनमें चोरों और बदमाशों ने अपना आतंक दिखाया।

जानकारी के मुताबिक, 18 अगस्त को अस्तिकन का मेला देखकर लौट रही एक महिला का समंथा चौराहे के पास बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन अभी तक मोबाइल व आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका है।

दूसरी घटना में मंजू मणि मिश्रा पुत्र स्व. राम सहाय मिश्रा निवासी पकड़ी नगउपुर के खेत के बाहर लगा दो एचपी का मोटर चोर उठा ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में भीटी थाने में तहरीर दी है, लेकिन अब तक चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है।


वही अढनपुर गांव निवासी चंद्रभान तिवारी का मोटर खेत सिंचाई के दौरान अज्ञात चोरों ने 12 जून 2025 की रात पार कर दिया था जिस मामले में भी पुलिस अभी खाली हाथ है। इस विषय पर जब थानाध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *