बेदखली की कार्रवाई नाकाम,खाली हाथ लौटी टीम

Spread the love

सिकंदरपुर, बस्ती। परशुरामपुर क्षेत्र के पेरीपोखर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में नई जानकारी सामने आई है न्यायालय ने इस मामले में क्षतिपूर्ति और बेदखली का आदेश दिया था। गांव के रामसागर, मुन्नी देवी और चंद्रावती पर अतिक्रमण का आरोप था। प्रशासन ने नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह की अगुवाई में 10 सदस्यीय टीम बनाई ।

गुरुवार को टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची और जेसीबी मंगवाई गई।कार्रवाई शुरू होते ही ग्रामीणों ने जमीन पर बने मंदिर को हटाने का विरोध किया। जांच में पता चला कि मुन्नी देवी को इसी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास मिला था, जिस पर उन्होंने मकान बना लिया। मंदिर के पुजारी राम सागर उपाध्याय ने स्थगन आदेश होने की बात कही।

नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह ने बताया कि उपजिलाधिकारी हरैया उमाकांत तिवारी के निर्देश पर मंदिर और मुन्नी देवी का मकान नहीं तोड़ा गया उच्चाधिकारियों के अगले आदेश तक कार्रवाई रोक दी गई है।टीम में राजस्व निरीक्षक विंध्या प्रसाद, गोमती प्रसाद,सर्वा सिंह और लेखपाल चंदन पांडेय, रविन्द्र सिंह,श्रीप्रकाश, संतोष कुमार उपाध्याय तथा राम प्रताप सिंह शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *