स्वास्थ्य उपकेन्द्र वैष्णोपुर ( फूलपुर ) पर सीएचओ की मनमानी ड्यूटी से क्षेत्र वासियों को नहीं मिल पा रही स्वास्थ्य सुविधाएं

Spread the love

बहादुरपुर,बस्ती। ग्राम पंचायत वैष्णोपुर (फूलपुर ) में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात CHO तेजस्विता वर्मा की लापरवाही से क्षेत्र वासियों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं । स्वास्थ्य उप केंद्र वैष्णोपुर (फूलपुर ) कब खुलता है ? और कब बंद होता है ? इसकी जानकारी या तो CHO को है या तो CHO से संबंधित अधिकारियों को है ।


एक तरफ प्रदेश सरकार जहां ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सरलता से उपलब्ध हो सके जिसके लिए सरकार स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों रुपए प्रतिमाह खर्चा करती है ताकि गरीब व असहाय परिवारों को निःशुल्क चिकित्सा संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सके । वही दूसरी तरफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर के अन्तर्गत स्वास्थ्य उपकेन्द्र वैष्णोपुर (फूलपुर ) प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोल रहा है ।


प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर हेल्थ बेलनस सेन्टर का निर्माण कराया जा रहा है जहां पर सेन्टर पर जांच व इलाज के लिए सीएचओ की तैनाती की जा रही है।आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य सम्बंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहती है । कहीं कहीं ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब व असहाय परिवारों , वृद्ध महिलाओं व पुरुषों एवं युवतियों के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर राम बाण साबित हो रहा है अर्थात् इसका लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है ।


मीडिया टीम के पड़ताल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत वैष्णोपुर में स्वास्थ्य उप केन्द्र पर 02 बजे तक ताला लटक रहा था । दोपहर 02 बजे तक सेन्टर पर ताला लटकने से इलाज कराने आये मरीज मायूस होकर अपने घर वापस लौट गये । सीएचओ के साथ एएनएम भी ड्यूटी से गायब रहती है । CHO व ANM के मनमानी ड्यूटी से प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है और प्रदेश सरकार अपने सपने को पूरा करने में पूरी तरह फेल है । उक्त प्रकरण में डीसीपीएम दुर्गेश मल्ल से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहता तो डीसीपीएम दुर्गेश मल्ल ने फोन रिसीव नहीं किया ।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *