यूरिया खाद की कालाबाज़ारी से किसान परेशान, समिति पर गंभीर आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। ज़िले के महरुआ गोला स्थित समिति पर इन दिनों किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। किसानों ने समिति पर यूरिया खाद की कालाबाज़ारी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा तय की गई दर 266.50 रुपए प्रति बोरी है, लेकिन समिति इसे 280 रुपए प्रति बोरी में बेच रही है। इस तरह प्रति बोरी 13.50 रुपए की अतिरिक्त वसूली किसानों से की जा रही है। किसानों का कहना है कि यह बोझ उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है और सीधे तौर पर खेती-किसानी को प्रभावित कर रहा है। किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है और वे इसे खुलेआम लूट की संज्ञा दे रहे हैं।

उनका कहना है कि यदि इस पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन करने के लिए वे मजबूर होंगे।इस मामले पर जिला कृषि अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि प्रशासन इस कालाबाज़ारी पर सख़्त कदम उठाता है या फिर मामला सिर्फ खानापूर्ति तक ही सीमित रह जाएगा।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *