टांडा कोतवाली पुलिस पर पक्षपात का आरोप, बढ़ा तनाव

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
टांडा कोतवाली पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई एवं लापरवाह रवैये के चलते कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर कला में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पीड़ित पक्ष ने आशंका जताई है कि पुलिस की उदासीनता के कारण कभी भी गंभीर अप्रिय घटना घट सकती है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम रामपुर कला निवासी सगे भाई हरिनाथ वर्मा पुत्र स्व. रामचरित व विश्वनाथ वर्मा के बीच संयुक्त खतौनी गाटा संख्या 662 रकबा लगभग 15-20 बीघा भूमि है।

हरिनाथ वर्मा ने उक्त भूमि पर धारा 24 भी करा रखी है तथा उनके परिवार द्वारा केले व यूकेलिप्टस सहित अन्य पेड़ लगाए गए थे। पीड़ित का आरोप है कि 27 अगस्त को विपक्षी विश्वनाथ वर्मा की शिकायत पर टांडा कोतवाली के हेड कांस्टेबल फूलचंद ने हरिनाथ के बड़े पुत्र रमाकांत वर्मा को कोतवाली बुलाकर शांति भंग में निरुद्ध कर दिया। इसी दौरान पुलिस की शह पर विपक्षी पक्ष के लोग जिनमें विश्वनाथ वर्मा की दो पुत्रियां तथा उनका साला बीरबल उर्फ बीवी निवासी जहांगीरगंज खासपुर अलीगंज शामिल थे। लगाए गए पौधों को उखाड़ना शुरू कर दिया। जब हरिनाथ वर्मा ने विरोध किया तो विपक्षी पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और पेड़ उखाड़ दिए।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर न्याय की मांग की है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो विवाद और गहरा सकता है।


Spread the love

Related Posts

हरे पेड़ों पर बेखौफ आरा, वन विभाग-पुलिस की मिलीभगत पर सवाल

Spread the love

Spread the loveकटान की शिकायतों के बावजूद हीला हवाली का आरोप, ग्रामीण बोले- जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ रहे लकड़ी कारोबारियों के हौसले अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र…


Spread the love

श्रावण क्षेत्र चौकी पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

Spread the love

Spread the loveबिना हेलमेट और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के काटे चालान अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की श्रावण क्षेत्र चौकी पुलिस ने चौकी प्रभारी ब्रह्म…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *