अधिवक्ता न्याय दिलाने की मजबूत कड़ी: विधायक राम मूर्ति वर्मा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

टांडा अंबेडकरनगर।
अधिवक्ता संघ तहसील टांडा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा ने अधिवक्ताओं की भूमिका को सराहते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज की वह कड़ी हैं, जो तब भी पीड़ित के साथ खड़े रहते हैं जब सभी साथ छोड़ देते हैं। चाहे देश की आजादी की लड़ाई हो या आपातकाल, हर दौर में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका रही है।

विधायक ने अधिवक्ता संघ टांडा के लिए हाल निर्माण हेतु विधायक निधि से 25 लाख रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा की और कहा कि संघ प्रस्ताव तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराए। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी न्यायिक संजय कुमार सिंह ने कहा कि बार और बेंच न्यायिक रथ के दो पहिए हैं, जिनके बिना वादकारी को न्याय दिलाना संभव नहीं है। तहसीलदार टांडा निखलेश कुमार ने भी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

समारोह को जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अरविंद त्रिपाठी, आलापुर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुनीत कुमार द्विवेदी, जलालपुर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, अधिवक्ता कल्याण समिति अध्यक्ष सत्य प्रकाश मौर्य, अजय प्रताप श्रीवास्तव, रामनरेश कन्नौजिया एवं एर्ड्स कमेटी चेयरमैन रक्षा राम वर्मा ने संबोधित किया।

इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, महामंत्री राजेश सिंह, उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, कोषाध्यक्ष सुभाष दीक्षित, संयुक्त मंत्री मोहम्मद अकबर, पुस्तकालय मंत्री सुनील कुमार सिंह सहित कार्यकारिणी सदस्य बंशराज, अशरफ जमाल एवं परशुराम यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *