सड़क किनारे अवैध निर्माण, प्रशासन मौन — ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग पर साहू मिष्ठान भंडार चौराहे से लगभग 500 मीटर की दूरी पर अवैध निर्माण का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों के अनुसार रवि कुमार पुत्र रामकेवल मौर्या द्वारा बिना किसी विभागीय अनुमति और नक्शा पास कराए ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नियमों के मुताबिक सड़क के बीच से 60 फीट दूरी छोड़कर निर्माण होना चाहिए, लेकिन यहां मुश्किल से 30 फीट की जगह छोड़ी गई है।

सूत्रों का दावा है कि यह निर्माण पीडब्ल्यूडी की भूमि पर ही कराया जा रहा है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग की नज़र इस अवैध कब्ज़े पर क्यों नहीं पड़ रही? क्या विभागीय मिलीभगत से नियमों की अनदेखी हो रही है या फिर अधिकारी जानबूझकर चुप्पी साधे हुए हैं? स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगी तो भविष्य में सड़क संकरी हो जाएगी और यातायात समस्या विकराल रूप ले लेगी। फिलहाल ग्रामीण प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

आम का पेड़ काटते समय बिजली की चपेट में आया पूर्व लाइनमैन, मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन लेने के दावे पर उठे सवाल, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर ग्राम सभा में सूखा…


Spread the love

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *