अनियंत्रित पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को मारी टक्कर एक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अहिरौली अम्बेडकरनगर।
अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौड़ा चीनी मिल के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अकबरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर मिझौड़ा की तरफ से आ रही बाइक से टकरा गई।

हादसे में बाइक सवार आलोक वर्मा (20) पुत्र राजेश, निवासी रामपुर भगन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शनि मिश्रा (22) पुत्र राम आधार निवासी पांडयेपुरवा और आयुष पुत्र लालजी निवासी जैतपुर निधियावा गंभीर रूप से घायल हो गए।


सूचना पर थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


थानाध्यक्ष अहिरौली अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *