अकबरपुर-अयोध्या संपर्क मार्ग पर जलभराव से आमजन बेहाल, स्कूली बच्चे सबसे अधिक परेशान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
अकबरपुर-अयोध्या संपर्क मार्ग पर अन्नावा बाजार के पास बुझावन तिवारी के पूरा के निकट हाईवे पर हल्की सी बारिश होते ही जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। सड़क किनारे नाली का निर्माण न होने के कारण पानी सीधे सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे राहगीरों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि शिव बाबा शिक्षण संस्थान के बच्चों को रोज़ाना इस जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार बच्चे साइकिल समेत फिसल कर गिर भी चुके हैं। ऐसे में अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित हैं।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह समस्या सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक अनदेखी कर रहा है। अगर समय रहते नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो सड़क समय से पहले ही खराब होकर उखड़ने लगेगी।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई कर स्थायी समाधान की मांग की है ताकि आमजन और बच्चों को जलभराव से राहत मिल सके।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *