मोबाइल लूट की घटनाओं में शामिल जनपदीय गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Spread the love

युवकों के कब्जे से लूट के मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक बरामद

अवधी खबर संवाददाता

कटेहरी अंबेडकर नगर।
अहिरौली थाना क्षेत्र के 29 अगस्त को टीकुलीगंज पुल व हरिपुर में राहगीरों से मोबाइल व रुपए लूटने वाले लुटेरे गैंग का स्वाट टीम व अहिरौली पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद किया गिरफ्तार। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अहिरौली पुलिस व स्वाट सर्विलांस टीम की कड़ी मशक्कत के बाद बड़ी सफलता हासिल हुई पुलिस टीम ने मोबाइल लूट की घटनाओं में शामिल जनपदीय गैंग के 2 सदस्यों को दबोच लिया युवकों के कब्जे से लूट के मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की काली रंग के हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में आंशिक सिंह पुत्र दान बहादुर सिंह निवासी धनेपुर थाना महरुआ उम्र 19 वर्ष तथा वीरू पुत्र रामकरन चौहान निवासी चौक शहजादपुर थाना कोतवाली उम्र 20 वर्ष दोनों को मुखबिर की सूचना पर भगोला गांव के पास गिरफ्तार किया गया पूछताछ में आशिक सिंह ने बताया कि हमारे गैंग में शिवम धुरिया, गोविंद ,अवधेश, और अभिषेक, शामिल हैं यह गैंग कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है 29 अगस्त को टिकुलीगंज व हरिपुर में जहांगीरों से मोबाइल और रुपए लूट लिए थे 26 अगस्त को अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुड़िया छितौना गांव के पास मोबाइल छीन कर भाग गए थे लूट गए मोबाइल फोन को आरोपी वीरू अपने परिचित मोबाइल दुकानदारों को बेचता था गिरफ्तार आरोपियों में एक रेडमी मोबाइल एक रेडमी नोट 11 प्रो मोबाइल एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई पुलिस ने बरामद की के आधार पर धारा में वृद्धि करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया ।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों का अपराधी के इतिहास भी सामने आया आशिक सिंह पर महरुआ अकबरपुर अहिरौली में पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं इसी तरह वीरू पर भी अकबरपुर अहिरौली में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी स्वाट टीम प्रभारी प्रभाकांत तिवारी, उपनिरीक्षक कमला प्रसाद ,हेड कांस्टेबल बंसीलाल वर्मा, हरि प्रकाश यादव ,कांस्टेबल दीपक सिंह, रविंद्र चौहान, उमेश यादव, पवन राठौड़, विकास चंद्र ओझा ,पुनीत गुप्ता, अमरेश,आदि लोग टीम में शामिल थे।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *