किशोरी बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु सामाजिक कार्यकर्ताओं का जिलास्तरीय भ्रमण

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
किशोरी बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जन विकास केन्द्र भितरीडीह के बैनर तले एक विशेष किशोरी बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं के छह सदस्यीय शिष्टमंडल ने जिलास्तरीय भ्रमण कर विभिन्न विभागों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए सोशल एक्टिविस्ट मनोज कुमार ने कहा कि सरकार और समाज के साझा प्रयास से ही किशोरियों को विकास की प्रक्रिया से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों से समन्वय बनाकर योजनाओं का लाभ समाज तक पहुँचाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।


केन्द्र सचिव गायत्री के निर्देशन में शिष्टमंडल ने पुलिस विभाग, विकास विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल कल्याण समिति और वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों से बातचीत कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी हासिल की गई। कार्यक्रम की सफलता में निरकला, छोटेलाल, गुलशन, विजेन्द्र, अनुपम और धीरेन्द्र का विशेष योगदान रहा। यह पहल न सिर्फ बालिकाओं को जागरूक बनाने की दिशा में कारगर साबित होगी, बल्कि उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से भी जोड़ने में सहायक होगी।


Spread the love

Related Posts

प्रेम सागर निषाद बने निषाद पार्टी के अयोध्या जिलाध्यक्ष, समर्थकों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

Spread the love

Spread the loveनवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने उमड़े साथी और शुभचिंतक, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद अवधी खबर संवाददाता अयोध्या (प्रियंका वर्मा)। निषाद पार्टी ने प्रेम सागर निषाद…


Spread the love

क्रिकेट में महामाया मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Spread the love

Spread the loveअयोध्या और मेडिकल कॉलेज के बीच हुआ वॉलीबॉल का खिताबी मुकाबला, सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज ने हासिल की जीत अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *