जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खण्ड हर्रैया के ग्राम केशवपुर में स्थित गौशाला का किया निरीक्षण

Spread the love

बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खण्ड हर्रैया के ग्राम केशवपुर में स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला पंजिका का अवलोकन किया। उन्होंने पाया कि गौशाला में कुल 48 पशु है, गौशाला परिसर के चारों ओर बाउन्ड्रीवाल बनी है तथा गौशाला दो भाग में बंटा हुआ है। प्रथम भाग में बड़े पशु एवं दूसरे भाग में छोटे पशु रहते हैं। बड़े एवं छोटे पशुओं के लिए अलग- अलग चारा खाने की हौदी बनी हुई है और पानी पीने के टंकी बनवायी गयी है।


उन्होंने पाया कि बड़े पशुओं वाले भाग में छायादार वृक्ष नहीं लगे है तथा टिन शेड पुराने हो गये है। सलाह दी गयी कि टिन शेड को बाउन्ड्रीवाल के किनारे बनवायें। भूसाघर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पशुओं के लिए परिसर में छायादार वृक्ष लगवायें एवं टिन शेड का मरम्मत करवाकर निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करवायें। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *